Jio ने दिया डाटा यूजर्स को बड़ा तोहफा, लॉन्च किए 2 नए प्लान

गैजेट डेस्क, Jio New Data Pack | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको जियो की तरफ से पेश किया जा रहे कुछ नए डाटा पैक के बारे में जानकारी देने वाले हैं. आज के समय में इंटरनेट लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है. ऐसे में कोई भी यूजर अगर किसी बेहतरीन रिचार्ज प्लान की तलाश करता है, तो उसमें वह ज्यादा डाटा ही देखता है.

Jio

लॉन्च किए दो नए डाटा पैक

इस लिस्ट में पहला नंबर जियो के 195 रूपये वाले डाटा पैक का आता है, यह पैक पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को कुल 15gb डाटा मिलता है. साथ ही, 90 दिनों के लिए आपको जियो हॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. यह प्लान यूजर्स को काफी पसंद भी आ रहे है.

100 रुपए में मिलेगी 90 दिनों की वैलिडिटी

इसी प्रकार जियो का अगला प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इस प्लान की कीमत 100 रूपये है.  इस प्लान में यूजर्स को कुल 5gb डाटा मिलता है. इस प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. जियो के पास वैसे तो कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, आप अपनी पसंद से किसी भी रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं.

आप माइजियो ऐप पर जाकर भी रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, यहां पर आपको शॉर्ट टर्म वैलिडिटी से लेकर लॉन्ग टर्म वैलिडिटी तक के कई सारे रिचार्ज प्लान मिल जाएंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.