Jio यूजर्स की बल्ले- बल्ले; आया नया धांसू प्लान, 199 रुपए में मिलेगा हर दिन 2GB डाटा

गैजेट डेस्क, Jio Sasta Recharge Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है और किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में जानकारी देने वाली है, जिसमें महज 200 रूपये से कम खर्चे में आपको हर दिन 2GB डाटा मिलने वाला है. आपको भी यह सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा, परंतु जियो के पास ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान मौजूद है.

Jio

नया सस्ता रिचार्ज प्लान

हम जियो के 199 रुपए वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस प्लान में यूजर्स को ना केवल अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलने वाला है, बल्कि उन्हें हर दिन 2GB डाटा भी मिलने वाला है. यानी कि हम कह सकते हैं कि यह प्लान कॉलिंग के साथ- साथ ज्यादा डाटा यूज करने वाले ग्राहकों के लिए भी एकदम बेस्ट चॉइस साबित होने वाला है. वैसे तो रिलायंस जियो के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, आप अपनी पसंद से माइजियो ऐप पर जाकर किसी भी प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं.

हर दिन मिलेगा 2GB डाटा

जियो के इस 199 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. आपको हर दिन 2GB डाटा ऑफर किया जाता है, इस प्रकार आपको इस पूरे प्लान में 28gb डाटा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो की ढेर सारी एप्स का फ्री में एक्सेस मिलता है. अगर आप 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आपको 349 रुपए खर्च करने होंगे.

इस प्लान में भी इसी प्लान की तरह से बेनिफिट मिलने वाले हैं. इस प्लान में भी आपको हर दिन 2GB डाटा मिलने वाला है. इन दिनों जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. अन्य कंपनियों के पास इतना सस्ता रिचार्ज प्लान मौजूद नहीं है. ऐसे में यह प्लान अन्य कंपनियों को भी काफी टक्कर दे रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.