गैजेट डेस्क, Jio New Family Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको जियो के अनलिमिटेड 5G प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी देने वाले है. इस प्रीपेड प्लान के लिए आपको कम से कम 349 रुपये का रिचार्ज करवाना पड़ता है. कैसा हो अगर आपको मात्र 265 रुपए के रिचार्ज में ही अनलिमिटेड 5G डाटा मिल जाए. आपको भी यह सुनकर यह कि नहीं हो रहा होगा, परंतु आज हम आपको ऐसे ही एक प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jio यूजर्स के लिए नया शानदार रिचार्ज प्लान
अगर आप भी जियो के अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको जियो के 449 वाले पोस्टपेड प्लान से रिचार्ज करवाना होगा. अधिकतर यूजर्स को लगता है कि इस प्लान से रिचार्ज करवाना उनके लिए काफी महंगा होगा, परंतु अगर आप सही प्लान को सेलेक्ट करते हैं और समझदारी से उसका इस्तेमाल करते हैं तो यह प्लान न केवल आपको सस्ता पड़ेगा बल्कि इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स का भी आप आसानी से लाभ उठा पाएंगे.
इस प्रकार मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ
जियो के 449 रुपए वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए तो इस प्लान में आप 3 अलग- अलग नंबर शामिल कर सकते हैं. हर नंबर को प्लान में जोड़ने पर आपको 150 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगता है. ऐसे में 3 नंबर जोड़ने के बाद लास्ट में टैक्स लगाकर आप 265 रुपये प्रति सदस्य की दर से अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग का लाभ काफी आसानी से उठा सकते हैं. अगर आप भी रिलायंस जियो के यूजर्स है और सस्ते पोस्टपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं,तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
खर्च करने होंगे मात्र 265 रुपये
इस रिचार्ज प्लान से न केवल आप बल्कि आपके घर के तीन और सदस्य बेनिफिट उठा सकते हैं. ऐसे में चार लोगों के लिए आपका यह प्लान 899 रुपये का हो जाएगा. अगर टैक्स और जोड़ दिया जाए, तो चार लोगों के प्लान की कुल वैल्यू 1060 रुपए के आसपास हो जाएगी. इस प्रकार देखा जाए तो हर व्यक्ति के लिए रिचार्ज केवल 265 रुपए में होगा और आपको अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिल जाएगा.
अगर इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए तो यह प्लान 5G कवरेज में रहता है और आप 5G फोन इस्तेमाल करते हैं तो इस प्लान में आप अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ ले सकते हैं. कॉलिंग के साथ- साथ आपको जियो की कई सारी ऐप का एक्सेस भी एकदम फ्री में मिल जाता है. कंपनी की तरफ से इस प्लान में प्राइमरी यूजर्स को 75 जीबी और हर नंबर जोड़ने पर 5gb डाटा का लाभ दिया जाएगा.