गैजेट डेस्क, Jio New Plan Update | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा की आपको पता है कि जियो देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी के देश भर में 49 करोड़ से ज्यादा यूजर्स है. इसी वजह से कंपनी के पास टेलीकॉम इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा ग्राहक और बड़े रिचार्ज प्लान का पोर्टफोलियो भी मौजूद है. अगर आप भी जियो के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं.
जियो यूजर्स के लिए जरूरी खबर
अधिकतर यूजर्स को लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले किफायती रिचार्ज प्लान की आवश्यकता होती है. कंपनी की तरफ से इस प्लान को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई के निर्देशों पर ही लॉन्च किया गया है. यह प्लान यूजर्स के लिए एकदम बेहतरीन होने वाला है जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं होती है. जियो का यह नया प्लान वॉइस और SMS प्लान यूजर्स को बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा.
हम जियो के 1748 रुपये वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस प्लान में यूजर्स को लॉन्ग टर्म वैलिडिटी यानी कि पूरे 336 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है. एक बार अगर आप रिचार्ज करवा लेते हैं, तो कई महीनों तक आपको रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है.
एक ही प्लान में मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स
अगर आप इस सिंगल प्लान से रिचार्ज करवा लेते है, 11 महीने तक रिचार्ज करवाने का झंझट खत्म हो जाएगा. इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए तो यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा 3600 फ्री SMS का लाभ मिलने वाला है. अगर आपको जियो का लंबी वैलिडिटी के साथ डाटा वाला प्लान चाहिए, तो आप जियो की तरफ से लॉन्च किए गए नए प्लान से भी रिचार्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी के पास कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी उनके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.
