Vi लेकर आया जबरदस्त ऑफर, मिलेगी जियों को कड़ी टक्कर

नई दिल्ली । रिलायंस जियों अपने ग्राहकों के लिए सस्ते से सस्ता प्लान लेकर आती है. जिसकी वजह से जियो के ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लेकिन अब Vodafone-Idea जियो को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है.

Vi

Vodafone-Idea लेकर आया जबरदस्त ऑफर

Vodafone-Idea एक बार फिर से खास ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर के तहत वीआई अपने यूजर्स को फ्री में 50 जीबी डाटा ऑफर कर रही है. पहला यह मौका नहीं है जब कंपनी द्वारा मुफ्त डाटा दिया जा रहा हो. बता दे कि 50 जीबी फ्री डाटा का फायदा सिर्फ कुछ चुनिंदा ग्राफी उठा पाएंगे. ये ऑफर 1499रूपये के प्रीपेड प्लान पर पेश किया जाएगा. यानी कि इस ऑफर का फायदा उन चुनिंदा ग्राहकों को मिलेगा जो भी आई ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इस प्लान में आपको और क्या अन्य सुविधाएं दी जाएंगी

बीआई ऐप ओपन करने पर कंपनी ने 50 जीबी फ्री डाटा ऑफर का पता चलता है. 1499 रूपये वाले Vodafone-Idea का यह एक लॉन्ग टर्म प्लान है. 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी 24 जीबी डाटा देती है. इसके बाद कुल मिलाकर डाटा 74gb हो जाता है. प्लान में सब्सक्राइबर को देश भर में किसी भी नेटवर्क के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है.इस प्लान में 3600 s.m.s. भी दिए जाते हैं.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.