गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब 294 अवैध कालोनियां होगी वैध; फटाफट देखें लिस्ट

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गुरुग्राम नगर निगम ने शहर की 294 अवैध कालोनियों (Illegal Colonies) का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. अब सरकार की ओर से कभी भी इन कालोनियों को नियमित करने की घोषणा हो सकती है.

Unauthorised Colonies

निगम के दायरे में नियमित हो चुकी कॉलोनियों के साथ या उनके बीच में कुछ एरिया में डीलरों की ओर से अवैध कॉलोनियों काट दी गई थीं, लेकिन इन कॉलोनियों को नियमित नहीं किया जा सका था. यह वो कॉलोनियां हैं, जो निगम के दायरे में नियमित कॉलोनियां बसने के बाद उनके साथ लगती जमीन पर काटी गई हैं. अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नियमित कॉलोनियों के बीच में इन अवैध कॉलोनियों को भी नियमित करने की योजना बनाई है.

भेजा गया इनका प्रस्ताव

जिन अवैध कालोनियों को नियमित करने की फाइल सरकार के पास भेजी गई है, उनमें मारुति कुंज, श्रीराम कॉलोनी, सरस्वती एंक्लेव एक्सटेंशन, अशोक विहार फेस- 2, गुरुग्राम गांव, वजीराबाद, नाथुपूर, सिकंदरपुर, देवीलाल कॉलोनी एक्सटेंशन, कादिपुर एक्सटेंशन, कृष्णा नगर एक्सटेंशन, विजय विहार एक्सटेंशन, समसपुर एक्सटेंशन, अशोक विहार फेस- 1 एक्सटेंशन समेत 294 कॉलोनियां शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, जानें क्या रहेगा रूट

लोगों को मिलेगी मूलभूत सुविधाएं

अवैध कालोनियों में नगर निगम द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जाती है, लेकिन अब इनके नियमित होने पर नगर निगम द्वारा पक्की गलियां, सड़क, बिजली, पानी, पार्क, सीवर लाइन, सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.