आदर्श बनेगी गुरुग्राम की 3 प्रमुख सड़कें, ट्रैफिक जाम के झंझट से लोगों को मिलेगी मुक्ति

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम शहर की सड़कों पर ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब शहर की तीन सबसे बिजी और भीड़- भाड़ वाली सड़कों MG रोड, हेमिल्टन कोर्ट रोड और व्यापार केंद्र रोड को आदर्श सड़कों में तब्दील करने की योजना बनाई गई है. फिलहाल हेमिल्टन और व्यापार केंद्र सड़कें वन- वे है लेकिन अब इन्हें टू-वे किया जाएगा. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा इन सड़कों के कायाकल्प के लिए 50 करोड़ रुपए का फंड जारी कर दिया है.

Sadak Road

गुरुग्राम की 3 प्रमुख सड़कें

पिछले महीने GMDA के CEO पीसी मीणा की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था. नई सड़कों का निर्माण इस हिसाब से किया जाएगा जिसमें अनुशासित ट्रैफिक, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और मौजूदा बुनियादी ढांचे को पहले से बेहतर किया जा सकें.

जिन तीन सड़क मार्गों को आदर्श बनाया जाएगा उनमें लेन की नई मार्किंग, बेहतर ट्रैफिक लाइट, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाना, डिजिटल सूचना बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्ट्रीट लाइटिंग में सुधार और पब्लिक अनाउंसमेंट जैसी व्यवस्था होगी. वहीं, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर CCTV सर्विलांस के जरिए ई- चालान जारी किए जाएंगे. इन तीनों सड़क मार्गों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या बेहद गंभीर बनी हुई है लेकिन अब नई सड़कें बनने के बाद इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

आदर्श सड़कों पर सफर करेंगे लोग

साल 2024 में GMDA द्वारा हेमिल्टन कोर्ट और व्यापार केंद्र सड़क मार्ग के नवीनीकरण का काम शुरू किया गया था लेकिन किसी कारणवश वह अधूरा रह गया था जिसके बाद इन सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति और ज्यादा भयावह हो गई थी लेकिन अब GMDA द्वारा इन सड़कों के कायाकल्प के लिए 50 करोड़ रुपए का फंड जारी कर दिया गया है, जिसके बाद लोगों को बहुत जल्द आदर्श सड़कों पर सफर करने का अनुभव मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.