खुशखबरी: गुरुग्राम में 6 हजार लाभार्थियों को मिलेंगे EWS फ्लैट्स, 13 जनवरी तक अपलोड करें डॉक्यूमेंट्स

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र के जिन पात्र लाभार्थियों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था, वे अपने सर्वे फॉर्म से संबंधित सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स 13 जनवरी दोपहर 2 बजे तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें ताकि समय रहते उनका डाटा मुख्यालय भेजा जा सके.

Flats

गुरुग्राम में इन परिवारों को मिलेगा लाभ

एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि जिले के 6 हजार लाभार्थियों को EWS फ्लैट वितरित किए जाएंगे. योजना के लाभार्थी survey.hfaharyana.in पोर्टल पर अपनी एप्लिकेशन आईडी व मोबाइल नंबर की सहायता से लॉग- इन करें.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत वहीं परिवार पात्र होंगे जिनकी सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपए से कम हैं और खुद के नाम पर कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए. यदि किसी लाभार्थी को सर्वे फॉर्म भरने या डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने में कोई परेशानी आती है तो वह एडीसी कार्यालय, जेडक्रीम टीम, सीपीएलओ या संबंधित कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

13 जनवरी तक अपलोड करें डॉक्यूमेंट्स

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत कुल 12,384 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 11,294 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है. जबकि 1090 आवेदन अभी लंबित है. इस योजना के तहत, 6 हजार पात्र लाभार्थियों को EWS फ्लैट आवंटित किए जाएंगे. जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपने सर्वे फॉर्म नहीं भरे हैं वे 13 जनवरी दोपहर 2 बजे तक अपने फॉर्म अवश्य पूरा कर ले वरना उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.