गुरुग्राम पुलिस में भरें जा रहे SPO के 63 पद, 18 हज़ार रुपए मिलेगा वेतन

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जा रही है. आपको बता दें कि गुरुग्राम में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 63 पदों को भरे जाने के लिए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय गुरुग्राम की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. हरियाणा के किसी भी जिले के उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए.

POLICE 3

1 साल के लिए की जा रही भर्ती

जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपने आवेदन 15 नवंबर 2023 को सुबह 9:00 बजे से 5:30 तक पुलिस आयुक्त कार्यालय, गुरुग्राम (नजदीक राजीव चौक, गुरुग्राम) की सेना लिपिक मुख्यालय शाखा, गुरुग्राम में जमा करवाने होंगे. जो भी उम्मीदवार भारतीय सेना, Central Armed Police Force (CRPF) से सेवानिवृत है या HSISF/ HAP हरियाणा से हटाया गया है वह आवेदन करने के योग्य होगा.

यह भी पढ़े -  प्यार में मिला दर्द बना पहचान, गुरुग्राम के युवक ने चाय से बदल दी अपनी किस्मत

ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट gurugram.gov.in पर भी विजिट कर सकते है. चयनित उम्मीदवारों कों हर महीने 18 हज़ार रुपए वेतन दिया जाएगा. आपको बता दें कि यह भर्ती अनुबंध आधार पर 1 साल के लिए की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.