हरियाणा के इस जिले में 48 घंटे में होगी बुलडोजर की कार्रवाई, लोगों में मचा हड़कंप

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) की इंफोर्समेंट विंग ने शहर के 3 स्थानों का निरीक्षण किया है. टीम ने पाया कि इन स्थानों पर अवैध कब्जा किया गया है. इसके बाद, डीटीपी एवं नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Bulldozer

60 एकड़ भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

सबसे पहले जीएमडीए की टीम ने एसपीआर की ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया, जहां लोगों ने अस्थाई और स्थाई कब्जे कर रखे थे. कार्रवाई के दौरान लगभग 60 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. हालांकि, बाद में कुछ लोगों ने फिर से खोखे आदि लगा लिए. बता दें कि टीम में एटीपी मांगे राम, एटीपी सतिंदर आर्य, जेई आशीष त्यागी, जेई सुमित बूरा, नगर निगम की टीम और ट्रैफिक प्रभारी राम कृष्ण शामिल थे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

फुटपाथ खाली करने के दिए निर्देश

इसके बाद टीम ने वजीराबाद चौक का निरीक्षण किया, जहां बंजारों और झुग्गीवासियों ने अपना डेरा जमा रखा था. उन्हें 48 घंटे के भीतर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दो स्थानों का निरीक्षण किया गया, जहां भवन निर्माण सामग्री और अवैध पार्किंग चल रही थी. सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट में फुटपाथ पर सामान और ठेले भी लगे हुए थे. डीटीपीटी द्वारा 48 घंटे में फुटपाथ खाली कराने के आदेश दिए गए. कुछ स्थानों से उसी समय सामान हटवा दिया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts