गुरुग्राम के वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, द्वारका और दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा क्लोवरलीफ

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने की दिशा में एक और नया कदम उठाया जाएगा. द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना को हरी झंडी मिल गई है. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने गुरुग्राम सोहना एलिवेटेड रोड़ (NH- 248A) पर वाटिका चौक के समीप क्लोवरलीफ निर्माण की प्राथमिक मंजूरी गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) को दे दी है.

Bridge Over bridge Highway

GMDA की योजना द्वारका एक्सप्रेसवे और NH- 48 को जोड़ रहे क्लोवरलीफ से वाटिका चौक तक एलिवेटेड रोड़ बनाने की है. इन दोनों के निर्माण से NH- 248A, साउदर्न पेरिफेरल रोड़ (SPR) और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड़ से ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा. इस संबंध में सोमवार को NHAI अध्यक्ष संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित एनएचएआई मुख्यालय में बैठक हुई थी.

वाहन चालकों को सीधा फायदा

इस बैठक में GMDA अधिकारियों ने NHAI अध्यक्ष को बताया कि NH- 248A पर वाटिका चौक के समीप क्लोवरलीफ निर्माण की अनुमति प्रदान की जाए. उन्हें बताया कि मौजूदा समय में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड या द्वारका एक्सप्रेसवे से SPR के माध्यम से वाटिका चौक पर पहुंच रहे वाहन चालकों को दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए वाटिका चौक से लेकर भोंडसी तक या वाटिका चौक से सुभाष चौक तक जाना पड़ता है. इसके बाद, एलिवेटेड हाइवे पर चढ़कर दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए निकलते हैं. इस कारण गुरुग्राम- सोहना सड़क मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है.

यह भी पढ़े -  HKRN Jobs: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

NHAI अध्यक्ष को बताया गया कि द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर NH- 248A को जोड़ने के लिए करीब 5.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है. ऐसा होने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे, NH- 48 और NH- 248A आपस में जुड़ जाएंगे. इससे प्रतिदिन रोजाना हजारों की संख्या में वाहन चालकों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

3 महीने में तैयार होगा डिजाइन

NHAI से प्राथमिक मंजूरी मिलने के बाद GMDA की तरफ से किसी सलाहकार कंपनी को एलिवेटेड रोड़ और क्लोवरलीफ निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इसका डिजाइन 3 महीने के अंदर तैयार हो जाएगा. इसके बाद, सीएम नायब सैनी के समक्ष GMDA अथॉरिटी की बैठक में इस मामले को रखा जाएगा. मंजूरी मिलने के बाद टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.