अमीरों का नया ठिकाना बना हरियाणा का यह शहर, करोड़ों रूपए में बिके DLF के अपार्टमेंट

गुरुग्राम | अमीर लोगों के रहने के ठिकाने के रूप में देश का मुंबई शहर पहली पसंद हुआ करता था लेकिन अब इस ट्रेंड में बदलाव आ चुका है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा हरियाणा का NCR शहर गुरुग्राम आज इस सूची में सबसे अग्रणी शहरों में शामिल हो गया है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां पर करोड़ों के फ्लैट देखते-देखते ही बिक रहे हैं.

Flats

DLF ने फिर किया कारनामा

रियल एस्टेट कंपनी DLF ने एक बार फिर नया कारनामा किया है. ‘द कैमेलियास’ प्रोजेक्ट में 100 करोड़ से अधिक कीमत की एक अपार्टमेंट की बिक्री के बाद अब कंपनी ने ‘द डहलियाज’के जरिये नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. DLF ने गुरुग्राम में अपनी अत्यधिक आलीशान आवासीय परियोजना ‘द डहलियाज’ में 11,816 करोड़ रूपए में 173 अपार्टमेंट बेचे हैं यानि एक अपार्टमेंट की बिक्री करीब 70 करोड़ रूपए में हुई है.

प्रोजेक्ट में 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस

अक्टूबर, 2024 में DLF ने गुरुग्राम में DLF Phase-5 में 17 एकड़ की आवासीय परियोजना ‘द डहलियाज’ लांच की थी. इसमें 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस है और एक अपार्टमेंट का न्यूनतम आकार 10,300 वर्ग फीट है. इन इकाइयों का कुल क्षेत्र 18.5 लाख वर्ग फुट था और प्रत्येक आवासीय इकाई से औसतन 70 करोड़ रुपए मिले हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बड़ी खुशखबरी, मत्स्य पालन के लिए मिलेगी लाखों रुपए सब्सिडी

बहुत मजबूत रही है मांग

DLF समूह के प्रबंध निदेशक अशोक त्यागी ने बताया कि इस परियोजना की शुरुआत में अपार्टमेंट खरीदने के लिए शुरुआती कीमत 80 हजार रूपए प्रति वर्ग फीट रखी गई थी. इस परियोजना में दो मिलियन वर्ग फीट आकार का क्लब हाउस भी शामिल करने की योजना बनाई गई है. उन्होंने बताया कि इस विशेष पेशकश के लिए बहुत मजबूत मांग रही है. DLF की इन 2 परियोजनाओं की बदौलत गुरुग्राम ने मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे मंहगे रियल एस्टेट बाजारों में अपनी अलग पहचान बना ली है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.