हरियाणा में द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे, सुहाना सफर होगा और भी रोमांचक

गुरुग्राम | हरियाणा में लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने व ट्रैफिक संचालन को सुचारू रूप से जारी रखने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. हाल ही में तैयार हुए देश के सबसे लंबे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे (1350 किलोमीटर) के कई हिस्सों पर ट्रैफिक संचालन शुरू हो चुका है. यह एक्सप्रेसवे इंजिनियरिंग की कला का बेजोड़ नमूना है.

Dwarka

द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे 

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है. दिल्ली- NCR से कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल रोड, DND- KMP एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा. इन सबके बीच एक और अच्छी खबर यह है कि हरियाणा के गुरुग्राम से दिल्ली के द्वारका तक आने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे को भी दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा.

जल्द शुरू होगा काम

द्वारका एक्सप्रेसवे को देश के सबसे लंबे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम बहुत जल्द शुरू हो सकता है. इसके लिए गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर एलिवेटेड रोड और यहां के वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ तैयार करेगी. इसके लिए सलाहकार कंपनी नियुक्त करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम की सबसे बिजी रेलवे लाइन पर बनेगा नया फ्लाइओवर, इन इलाकों को पहुंचेगी सहूलियत

कब खुलेगा टेंडर

द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए मंगवाए गए टेंडर्स को 15 जनवरी 2025 को खोला जाएगा. जिस भी कंपनी को टेंडर का आवंटन होगा उसे 3 महीने के अंदर DPR, नक्शे और टेंडर का प्रारूप तैयार करना होगा.

GMDA ने इसी साल जुलाई में 3- 3 लेन के एलिवेटेड रोड और वाटिका चौक पर बनने वाले क्लोवरलीफ के डीपीआर तैयार करवाई थी, जिसपर अनुमानित लागत 750 करोड़ रूपए आंकी गई है. इस डीपीआर को सीएम नायब सैनी ने GMDA की बैठक के दौरान मंजूरी प्रदान की थी. SPR पर एलिवेटेड रोड बन जाने से गुरुग्राम- सोहना हाईवे के जरिए दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे को आपस में कनेक्टिविटी मिल जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.