मेट्रो से सफर करना हुआ महंगा, इस रूट पर बढ़ा 5 रूपए किराया; देखें डिटेल्स

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर संचालित होने वाली रैपिड मेट्रो (Rapid Metro) में सफर करने के लिए अब आपको अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी होगी. हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) बोर्ड की हुई मीटिंग में रैपिड मेट्रो के किराए में 5 रूपए की बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान की गई है. इस फैसले से किराया निर्धारण समिति को अवगत करा दिया गया है.

Delhi Metro Train

नया किराया

माना जा रहा है कि इसी महीने से यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया वसूल करना शुरू कर दिया जाएगा. रैपिड मेट्रो में न्यूनतम किराया 20 रूपए और अधिकतम किराया 35 रूपए है, लेकिन इस बढ़ोतरी के बाद अब यह 25 और 40 रूपए हो जाएगा. किराए में यह बढ़ोतरी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की तरफ से दिल्ली मेट्रो को लेकर निर्धारित किराए के मुताबिक की गई है. किराए में यह बढ़ोतरी 10 साल के बाद की गई है.

12.85 किलोमीटर रूट पर 11 स्टेशन

गोल्फ कोर्स रोड पर संचालित होने वाली रैपिड मेट्रो की लंबाई 12.85 किलोमीटर है. इसमें 11 स्टेशन हैं. दिल्ली- जयपुर हाइवे स्थित साइबर सिटी से सेक्टर- 55- 56 तक रैपिड मेट्रो का संचालन होता है. सबसे अधिक यात्रा सेक्टर- 55- 56 मेट्रो स्टेशन से यात्री करते हैं. सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की येलो लाइन से जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम

मुख्य सचिव ने राजस्व बढ़ाने के दिए आदेश

पिक आवर्स के दौरान रैपिड मेट्रो की सेवाएं हर साढ़े 4 मिनट से 5.20 मिनट पर मिलती है. मुख्य सचिव ने रैपिड मेट्रो के माध्यम से राजस्व बढ़ाने के आदेश HMRTC के प्रबंध निदेशक को जारी किए हैं. उन्हें आदेश जारी किए हैं कि रैपिड मेट्रो के स्टेशन और पिलर पर विज्ञापन लगवाएं जाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.