हरियाणा के इन गांवों की बदलेगी तकदीर, इस हाईवे के लिए सरकार ने दी हरी झंडी; यह होगा रूट

गुरुग्राम | हरियाणा सरकार ने पलवल, नूंह और गरुग्राम जिलों में होडल- नूंह- पटौदी- पटौदी मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है. वित्त मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित स्थाई वित्त समिति सी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस मार्ग को 0 से 71 किलोमीटर यानी होडल- नूंह- तावडू- बिलासपुर मार्ग से 4- लेन बनाने को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को टेंडर आवंटन प्रक्रिया में बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं.

Four Lane Highway

4 राजमार्गों से होगी कनेक्टिविटी

नए बदलावों के तहत, यदि एल- 1 (सबसे कम बोली लगाने वाला) किसी कारण से परियोजना को बीच में छोड़ेगा तो अपने आप ही एल-2 बोली वाले को यह परियोजना दे दी जाएगी. इस परियोजना का उद्देश्य होडल- नूंह- पटौदी- पटौदा मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों के आवागमन को सुगम बनाना है. इस परियोजना के 4 प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों दिल्ली- मथुरा- आगरा (एनएच-19), दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे (एनई- 4), गुरुग्राम- नूंह- राजस्थान (एनएच- 248ए) और दिल्ली- जयपुर (एनएच- 48) से भी कनेक्टिविटी बेहतर हो पाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

इन गांवों को होगा फायदा

इस परियोजना से कई गांवों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा. इनमें बिलासपुर, पथरेरी, अडबर, बावला, भजलाका, बिवान, छारोडा, फतेहपुर, गोवारका, गुढ़ी, हुसैनपुर, जयसिंहपुर, झामुवास, कालिंजर, नूरपुर, पल्ला, रायपुरी, सतपुतियाका, सिलखों, सोंख, तेजपुर, उजिना, बहिन, भीमसिका, कोट, मलाई, नांगलजाट, सौंदहद, उत्तावर, नूंह, होडल, तावडू जिला नूंह और पलवल शामिल हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts