गुरुग्राम जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 करोड़ से चकाचक बनेगी 6 सड़कें

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में शहर की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों की सड़कों का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है. लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 15 किलोमीटर लंबी 4 सड़कों के मरम्मत कार्य को 5 करोड़ रुपए से पूरा किया जाएगा. इस साल के आखिर तक इन सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा कर लोगों को सुगम ट्रैफिक संचालन की सौगात दी जाएगी. PWD के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों की सड़कों का रख- रखाव, मरम्मत, निर्माण, चौड़ीकरण और पैचवर्क कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है.

Smart Sadak Road

गुरुग्राम में इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर

जिले की जिन 6 सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है उनमें BPDS रोड लाला खेरली चौक तक 260 मीटर हिस्सा, फरीदाबाद रोड से बलोला जाने वाली 3 किलोमीटर लंबी सड़क, निमोट घंघोला से सतलाका तक 450 मीटर लंबा हिस्सा शामिल हैं. इसके अलावा, गुरुग्राम- अलवर सड़क मार्ग से वाया सोहना होकर दौला तक 4.70 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा.

खस्ताहाल स्थिति में थी सड़कें

वर्तमान में ये सभी सड़कें बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है और यहां सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते आए दिन सड़क दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है. स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई जा रही थी जो अब जाकर पूरी हो गई है. इन सड़कों के चकाचक होने से लोगों का सफर सुरक्षित व आरामदायक बनेगा.

ग्रामीण इलाकों की 6 सड़कों के मरम्मत कार्य को स्वीकृति मिल चुकी है और इसके लिए 5 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं. चयनित सड़कों पर काम शुरू हो चुका है. निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी- चरणदीप राणा, कार्यकारी अभियंता, PWD

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.