9.65 करोड रुपए की लागत से सुधारा जाएगा गुरुग्राम का एसपीआर, यात्रियों को मिलेगी राहत

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में जीएमडीए यानी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) की स्थिति को सुधारा जाएगा. इसी कड़ी में वाटिका चौक से NH 48 तक एसपीआर की मरम्मत और सढृढीकरण के काम के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं. इस काम पर 9.65 करोड रुपए की लागत आने का अनुमान है.

Road Sadak

यात्रियों को मिलेगी राहत

इस बारे में जानकारी देते हुए जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण धनखड़ ने बताया कि शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त मार्गों में से एक यह मार्ग है. यहाँ ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है जिससे यात्रियों को असुविधा होती है. इसे देखते हुए अब जीएमडीए द्वारा इस सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा. इस कॉरिडोर पर नए स्लिप रोड बनाए जाने के साथ ही मुख्य कैरेजवे को भी मजबूत किया जाएगा. साल की शुरुआत में ही घाटा से वाटिका चौक तक एसपीआर की विशेष सड़क मरम्मत का काम भी करवाया गया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने बुलाया विधानसभा का स्पेशल सत्र, ग्रुप D कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

यातायात जाम से मिलेगा छुटकारा

एलिवेटेड रोड का निर्माण होने पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी और यातायात प्रवाह में सुधार होगा. वहीं पीक आवर्स के समय होने वाले यातायात जाम से भी छुटकारा मिलेगा. शहर के दक्षिणी हिस्सों और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के बीच महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी स्थापित हो पाएगी. इससे दिल्ली, जयपुर और शहर के अन्य प्रमुख इलाकों तक पहुंचने में भी सुविधा होगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts