गुरुग्राम | शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नरेंद्र सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें पटौदी- हेलीमंडी और फर्रुखनगर के ज़ोन बदलने को मंजूरी प्रदान कर दी गई. इसके बाद अब यहाँ फ्लैट और प्लॉट की कीमतें ज्यादा हो जाएंगी. हालांकि, इसके बाद यहाँ विकास योजनाएं बनेगी और जमीनी स्तर पर काम होगा. इसके अलावा यहाँ की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो पाएगी.
मध्यम संभावित क्षेत्र में हुए तब्दील
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा गुरुग्राम जिले के पटौदी-हेलीमंडी और फर्रुखनगर संभावित क्षेत्रों को कम संभावित क्षेत्र से मध्यम संभावित क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया है. वर्तमान में यह क्षेत्र हरियाणा विकास और शहरी क्षेत्रों के विनियमन नियम, 1976 की अनुसूची के अनुसार कम क्षमता वाले क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जिनमे कॉलोनियों के विकास और संस्थानों, उद्योगों, गोदामों आदि जैसी अन्य गतिविधियों की संभावना काफी कम रहती है.
विकास की हैं काफी संभावनाएं
यह कस्बे गुरुग्राम-मानेसर अर्बन कॉम्प्लेक्स (जीएमयूसी) के हाइपर पोटेंशियल जोन के नजदीक स्थित है. वर्तमान में रिलायंस के मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप, केएमपी एक्सप्रेसवे और तेजी से डेवलप हो रहे हैं. रेल नेटवर्क के चलते फरुखनगर ने डेवलपर्स को अपनी तरफ आकर्षित किया है. इसी प्रकार पटौदी, हेलीमंडी में भी विकास की काफी संभावनाएं हैं.
