हरियाणा कांग्रेस को मिली नई महिला प्रदेशाध्यक्ष, अपनी नियुक्ति पर पर्ल चौधरी ने महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

गुरुग्राम | 2024 के विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार का सामना करने वाली हरियाणा कांग्रेस पार्टी ने अब अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है. इसी कड़ी में गुरुग्राम की महिला नेता पर्ल चौधरी को नया महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वो पूर्व अध्यक्ष सुधा भारद्वाज की जगह लेंगी. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

Pearl Choudhary

पिता रहे हैं विधायक

2024 के विधानसभा चुनाव में पर्ल चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर पटौदी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था. उनके पिता स्वर्गीय भूपिंदर चौधरी साल 2005 में पटौदी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं. महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद पर्ल चौधरी ने कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी शैलजा व रणदीप सुरजेवाला, वीके हरिप्रसाद और केसी वेणुगोपाल का भी धन्यवाद किया है.

यह भी पढ़े -  मानेसर की जनता को हिचकोले खाते सफर से मिलेगा छुटकारा, 5 करोड़ से चकाचक बनेगी यह सड़क

बढ़ेगी महिलाओं की भागेदारी

पर्ल चौधरी ने कहा कि वह हरियाणा प्रदेश की महिलाओं की आवाज बनकर काम करेगी और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने के प्रयास करेगी. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन को सशक्त दिशा मिलेगी तथा प्रदेश की महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सहभागिता की आवाज को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा. वो तन- मन से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.