गुरुग्राम | गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और सूरज देवता अपनी प्रचंड किरणों से आम जनमानस का जीना मुहाल किए हुए हैं. लोगों ने अपने घरों में कूलर और AC भले ही चला लिए हों, लेकिन यह भी गर्मी से छुटकारा दिलाने में नाकाफी साबित हो रहे हैं. विशेषज्ञ लोगों को गर्मी से राहत दिलाने और अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जूस पीने की सलाह देते हैं.
जूस करता है पानी की कमी दूर
गर्मी के दिनों में ज्यादा पसीना आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. जूस में पानी की मात्रा ज्यादा होने से यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर आप भी गर्मी से पीछा छुड़ाने के लिए किसी बेस्ट जूस शॉप की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको गुरुग्राम की कुछ बेस्ट जूस शॉप्स के बारे में बताएंगे, जहां आप ताजा फलों के रस से भरपूर जूस पी सकते हैं. इससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही, आपका शरीर भी ऊर्जावान बना रहेगा.
क्रूड जूसरी शॉप
गुरुग्राम के सेक्टर 28 में स्थित इस जूस शॉप को गुरुग्राम की बेहतरीन दुकानों में से एक माना जाता है. यहां आपको ताजा फलों और सब्जियों के मिश्रण का जूस मिल जाता है. यहां ग्राहकों के स्वाद को प्राथमिकता दी जाती है. अलग- अलग स्वाद से भरपूर जूस की वैरायटी मिल जाती है. गर्मियों के मौसम में अगर आप किसी अच्छे जूस शॉप की तलाश कर रहे हैं, तो क्रूड जूसरी शॉप आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. यहां आपको होम डिलीवरी की भी सुविधा दी जाती है.
लॉर्ड ऑफ जूस शॉप
गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज 1 के सेक्टर 43 में स्थित लॉर्ड ऑफ जूस शॉप भी इस मामले में बेहतरीन शॉप मानी जाती है. यहां ग्राहकों को उनकी पसंद के मुताबिक जूस मिल जाते हैं. यहां मिलने वाले जूस के मेन्यू में ऐसे जूस को शामिल किया गया जो फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं. यहां अनानास, पपीता, मौसमी, अनार, तरबूज फलों के मिक्स जूस और शेक की ढेरों वैरायटी उपलब्ध है.
विशाल जूस कॉर्नर
गुरुग्राम की सबसे मशहूर जूस की दुकानों में विशाल जूस कॉर्नर भी शामिल है. शिवपुरी एक्सटेंशन सेक्टर 7 में स्थित इस दुकान के मेन्यू में भी अलग- अलग तरह के जूस शामिल किए गए हैं. इन्हें ताजा और बेहतरीन फलों से तैयार किया जाता है. यहां मिलने वाला जूस लोगों की जुबान पर ऐसा चढ़ता है कि एक बार जो यहां आता है, वह दोबारा यहाँ आना नहीं भूलता.
