हरियाणा के इस जिले से खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा, कुछ घंटे में नपेगी दूरी

गुरुग्राम | देश ही नहीं विदेशों से भी सालासर धाम और खाटू श्याम (Khatu Shyam) जाने वाले भक्तों की कोई कमी नहीं है. हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु इन दोनों ही पवन जगहों के लिए जाते हैं. इसके लिए वह ट्रेन, बस या अन्य साधनों का सहारा लेते हैं, लेकिन अब जो श्रद्धालु इन धामों के लिए यात्रा करना चाहेगा, उनके लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही है.

Helicopter Texi compressed

जल्दी शुरू होगी सेवा

यहां जाने के लिए अब जल्दी ही टैक्सी सेवा की शुरुआत होने वाली है. इस विषय में हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को जयपुर में राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक से मुलाकात की. इस दौरान गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम धाम के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा को लेकर विचार विमर्श किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने बुलाया विधानसभा का स्पेशल सत्र, ग्रुप D कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

मात्र 1 घंटे में पूरी होगी यात्रा

मिली जानकारी के अनुसार, सालासर और खाटू श्याम जी तक यह सेवा शुरू हो जाने के बाद गुरुग्राम से चंडीगढ़ और गुरुग्राम से हिसार के रूट पर इस सेवा की शुरुआत की जाएगी. वर्तमान में गुरुग्राम से चंडीगढ़ की दूरी में 6 घंटे तक का समय लग जाता है. इसी प्रकार हिसार तक भी 4 से पांच घंटे लग जाते हैं. यदि हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो जाती है, तो इस दूरी को महज 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts