हरियाणा में मतदान की स्याही दिखाने पर मॉल- होटल के बिल में मिलेगी छूट, प्रशासन भी करेगा सम्मानित

गुरुग्राम | लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए हरियाणा में प्रशासन द्वारा विशेष पहल की शुरुआत की जा रही है. वोटर्स को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अब होटल- मॉल सहित अन्य दुकानदारों द्वारा वोटर्स को खरीदारी में छूट का लाभ दिया जाएगा. मतदान की स्याही दिखाने वालों के लिए विशेष ऑफर दिए जाने की तैयारी की जा रही है.

Election Vote

इस संबंध में गुरुग्राम डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत यादव ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव में मतदान का आंकड़ा बढ़ाने में जिला के व्यावसायिक प्रतिष्ठान से सहयोग करने का आग्रह किया.

वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी जरूरी

डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा का सबसे विकसित जिला होने के बावजूद साल 2019 में गुरुग्राम में मात्र 65% वोट पड़े थे जोकि मतदान के राष्ट्रीय मत 75% से कम था. ऐसे में हम सबका प्रयास रहेगा कि जिले में इस आंकड़े को बढ़ाकर राष्ट्रीय प्रतिशत के आंकड़े से ऊपर ले जाया जाए.

सोसायटियों में बनाए गए पोलिंग बूथ

बैठक के दौरान डीसी ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे होटल, ढाबे, रिटेल स्टोर अथवा अन्य सर्विस प्रोवाइडर से आह्वान किया कि वे मतदान करने वाले मतदाताओं को अपने संस्थानों में स्वेच्छा से छूट की पेशकश भी करें. यह प्रयास निश्चित रूप से आमजन में लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता सुनिश्चित करने का सार्थक निर्णय साबित होगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

जिला उपायुक्त ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए इस बार 52 सोसाइटी के प्रांगण में ही पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. जिले में वोटर्स को जागरूक करने के लिए पांच विभिन्न स्थानों पर वोटर्स जागरूकता वॉल बनाई गयी है. वहीं, विकास सदन में वोटर्स पार्क का निर्माण भी किया गया है जिसका हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी द्वारा जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा.

जिला प्रशासन करेगा सम्मानित

इसके अलावा, जिले में विभिन्न जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं. इसी प्रकार हैशटैग स्वीप गुरूग्राम के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी डालने वाले टॉप 3 विजेता को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.