हरियाणा के इस जिले में बनेगा देश का सबसे पहला सेटेलाइट टोल, ऐसे काम करेगा सिस्टम

गुरुग्राम | हरियाणा का गुरुग्राम जिला देश का ऐसा पहला शहर बनने जा रहा है जहां सैटेलाइट टोल (Satellite Toll) प्लाजा बनाया जाएगा. पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने इस बार के बारे में जानकारी दी. बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सेक्टर 83 स्थित सोसाइटी एमआर पाम गार्डन में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहाँ पहुँचने पर लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया.

Toll Tax Plaza

लगाया जाएगा सैटेलाइट टोल प्लाजा

इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी यह नहीं बताया जा सकता कि दिल्ली- जयपुर हाईवे के खेड़की दौला टोल को कब तक शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन इसको शिफ्ट करने का प्रोग्राम चल रहा है. यहाँ से इसे शिफ्ट करके पचगांव ले जाया जाएगा. तब तक नितिन गडकरी द्वारा यहां सैटेलाइट टोल प्लाजा बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है.

ऐसे काम करेगा ये सिस्टम

इस सिस्टम के तहत वाहन चालकों को टोल गेट पर रुकने की आवश्यकता नहीं होती. वाहन चलाते समय ही टोल टैक्स चालक के खाते से काट लिया जाता है. इसकी एक खास बात यह है अभी है कि आप जितनी दूरी की यात्रा करेंगे, प्रति किलोमीटर के हिसाब से उतने ही किलोमीटर का टोल टैक्स काटा जाता है. जीपीएस टोल कलेक्शन सिस्टम ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम पर आधारित होता है. इसके जरिए वाहन की सटीक लोकेशन ट्रैक कर ली जाती है और दूरी के हिसाब से ही पैसा काटा जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

पूर्व मंत्री चला रहे जन संपर्क अभियान

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह द्वारा विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां की जा रही है. इसी के चलते वह बादशाहपुर विधानसभा पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं. इसी बाबत वह जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं और लोगों के बीच जा रहे हैं. इसी क्रम में वह बादशाहपुर विधानसभा की सेक्टर 83 स्थित सोसाइटी में पहुंचे थे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts