गुरुग्राम | दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को देखते हुए हरियाणा के 2 शहरों गुरुग्राम और फरीदाबाद में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. NCR में शामिल इन दोनों जिलों में शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. इस दिन सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी.
इन तारीखों पर बंद रहेगी शराब की दुकानें
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान के दिन और 8 फरवरी को मतगणना के चलते यह फैसला लिया गया है. इन दोनों तारीखों पर गुरुग्राम और फरीदाबाद में शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.
ECI ने हरियाणा और UP सरकार को जारी किया आदेश
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश जारी किया है कि दिल्ली की सीमाओं से सटे क्षेत्रों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद में शराब की दुकानें बंद की जाए. यह प्रतिबंध 5 फरवरी को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक लागू रहेगा. 8 फरवरी को मतगणना के दिन भी यहीं पाबंदी लगाई गई है.
