गुरुग्राम के इस गांव को मिली भव्य ऑडिटोरियम की सौगात, 27 करोड़ से मिलेगा आधुनिक सुविधाओं का लाभ

गुरुग्राम | मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि नगर निगम मानेसर के नखड़ौला गांव में जल्द ही 27 करोड़ रुपए की लागत से एक भव्य और आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा. लगभग 600 लोगों की क्षमता वाला यह ऑडिटोरियम लगभग 1.27 एकड़ भूमि पर तैयार किया जाएगा. इसके लिए नगर निगम की तरह से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Auditorium

गुरुग्राम को मिली ऑडिटोरियम की सौगात

इस परियोजना के तहत ऑडिटोरियम के साथ लाइब्रेरी, एग्जीबिशन सेंटर और कॉन्फ्रेंस हॉल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी. इसमें 100 गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था और करीब 100 लोगों के एक साथ बैठने के लिए लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी. 2700 स्क्वेयर फिट में 100 लोगों की क्षमता वाला एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाएगा.

एक बड़ा और दो छोटे कॉन्फ्रेंस हॉल बनाए जाएंगे. इस ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशालाएं, प्रदर्शनियां और सामुदायिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे. आधुनिक साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैठक व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम को कूड़े के पहाड़ों से मिलेगा छुटकारा, अब वैज्ञानिक तरीके से रोज होगा निस्तारण

मिलेगा आधुनिक सुविधाओं का लाभ

मानेसर निगम का यह पहला ऑडिटोरियम होगा, इससे पहले मानेसर निगम के पास किसी भी गांव में अपना बड़ा ऑडिटोरियम नहीं है. यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी. इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्र को आधुनिक बुनियादी ढांचा मिलेगा बल्कि युवाओं और छात्रों को भी अध्ययन एवं प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच मिलेगा. प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र में सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.