हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, जल्द बनेगा 700 बेड का नया सरकारी अस्पताल; पढ़ें डिटेल

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम में जल्दी ही 700 बेड का सरकारी अस्पताल बनाया जाएगा, जिस पर 1000 करोड रुपए की लागत आने का अनुमान है. इसकी जानकारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी. इस सरकारी अस्पताल का नाम सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा जाएगा.

hospital 2

सर्वसम्मति से हुआ प्रस्ताव पारित

विधानसभा में गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि देते हुए हस्पताल का प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी दी. इस प्रस्ताव को सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया. CM सैनी ने सभी को गुरु नानक देव जी की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार को सिख समुदाय की तरफ से राज्य के किसी विश्वविद्यालय में गुरु नानक देव जी के नाम पर चेयर स्थापित करने का अनुरोध मिला है, इस प्रस्ताव को मानते हुए हमने इसे हरी झंडी दिखाने का निर्णय किया है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

एक्स CM हुड्डा ने दिया ये सुझाव

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने सुझाया कि यह चेयर पवित्र शहर कुरुक्षेत्र में स्थापित होनी चाहिए. कांग्रेस की तरफ से विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश में एक विश्वविद्यालय का नाम पहले सिख गुरु के नाम पर रखा जाना चाहिए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts