गुरुग्राम के सबसे बिजी चौराहे से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, 32 करोड़ से बनेगा नया फ्लाईओवर

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा शहर के सेक्टर- 45, 46, 51 और 52 के जंक्शन (आंबेडकर चौक) पर फ्लाईओवर निर्माण किया जाएगा.

traffic jam

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. इसके बनने से शहर के प्रमुख बिजी चौक-चौराहों में से एक आंबेडकर चौक से ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने में मदद मिलेगी. इस सड़क मार्ग से हर रोज आवाजाही करने वालों को सुगम ट्रैफिक संचालन की सुविधा मिलेगी.

उन्होंने बताया कि आंबेडकर चौक आर्डी सिटी, सोहना रोड एवं आसपास के रिहायशी सेक्टरों के बीच आवाजाही के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क जंक्शन हैं. आसपास के इलाकों में तेजी से बढ़ते शहरी विकास एवं बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते इस जंक्शन पर पीक आवर्स के दौरान भयंकर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. लोगों को इसी परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए आंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है. इससे शहर में संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी और ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में बनेंगे 200 MLD के 2 नए STP, 773 MLD तक पहुंचेगी सीवेज क्षमता

32 करोड़ होंगे खर्च

इस परियोजना के तहत RD सिटी से सोहना रोड की ओर 900 मीटर लंबा एवं फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक बिना किसी अड़चन के सुचारू रूप से चलता रहें जिससे आंबेडकर चौक पर ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके. आसपास के क्षेत्रों में बेहतर आवागमन और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए फोरलेन की सर्विस रोड़ भी बनाई जाएगी.

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए क्रैश बैरियर, संकेतक बोर्ड, सड़क चिह्नांकन एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपाय भी परियोजना के अंतर्गत लगाए जाएंगे. वहीं, सड़क मार्ग पर जलभराव से बचने के लिए मजबूत जल निकासी के तहत ड्रेन निर्माण किया जाएगा. GMDA ने बताया कि 2 साल के भीतर इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.