हरियाणा के इस जिले में अब होगी ड्रोन से डिलीवरी, घर बैठे महज कुछ मिनट में मिलेगा सामान

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम (Gurugram Traffic Jam) की समस्या को देखते हुए “स्काई एयर” नामक कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है. अब यह कंपनी ड्रोन की मदद से रोजमर्रा के सामान की डिलीवरी करेगी. इसके लिए एक विशेष ड्रोन बिंदु तैयार किया गया है, जिससे मेडिकल हब, आईटी और इंडस्ट्रियल हब के रूप में पहचान बना चुके गुरुग्राम में लोगों को उनके जरूरी सामान की डिलीवरी घर बैठे मिलेगी. ट्रैफिक की परेशानी से बचने के लिए यह तकनीक बेहद कारगर साबित हो सकती है.

Drone

70 से ज्यादा सोसाइटी में शुरू हुई सर्विस

ड्रोन डिलीवरी सेवा से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा और वे मिनटों में अपना ऑर्डर प्राप्त कर सकेंगे. कंपनी के फाउंडर अंकित कुमार ने बताया कि यह तकनीक न सिर्फ लोगों की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी सिर्फ 7 मिनट में ग्राहकों तक सामान पहुंचाने में सक्षम है. फिलहाल, यह सेवा गुरुग्राम की 70 से अधिक सोसाइटी में शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के 5 गांवों में पेयजल व्यवस्था होगी हाईटेक, 1.35 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

जल्द पूरे एनसीआर में शुरू होगी यह सेवा

अभी तक ड्रोन के जरिए केवल मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं, लेकिन अब आम जरूरतों का सामान भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा. कंपनी जल्द ही एनसीआर और दिल्ली के अन्य इलाकों में भी यह सेवा शुरू करने की योजना बना रही है. इस तकनीक के जरिए शहरवासियों को तेज और सुविधाजनक डिलीवरी का लाभ मिलेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts