गुरुग्राम के इन 5 इलाकों की प्रॉपर्टी के दामों में लगी आग, खरीदने में छूटते हैं अच्छे- अच्छों के पसीने

गुरुग्राम | हरियाणा का गुरुग्राम जिला (Gurugram District) औद्योगिक नगरी के रूप में तेजी से उभरा है. यहां हुए चौतरफा विकास के चलते यहां की जमीनों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. यहां कई जगह ऐसी है, जहां प्रॉपर्टी खरीदने में अच्छे अच्छों के भी पसीने छूट जाते हैं. आज के इस लेख में आपको हम गुरुग्राम के ऐसे पांच सबसे महंगे इलाकों के बारे में जानकारी देंगे.

Property Jamin Jagah

डीएलएफ सिटी फेज़- 1, 2, 3

गुरुग्राम सिटी फेज 1, 2, 3 के एरिया को सबसे महंगे इलाकों में माना जाता है. दिल्ली मेट्रो और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो से जुड़े होने के चलते इसके दामों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. यह इलाका साइबर सिटी से ग्लोबल बिजनेस पार्क के काफी करीब है.

साउथ सिटी 1

गुरुग्राम के सबसे अच्छे इलाकों में से एक साउथ सिटी 1 को माना जाता है. यह हुड्डा सिटी सेंटर से जुड़ा हुआ है. यह मौजूद मार्केट भी काफी खास मानी जाती है. यहां दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों से काफी अच्छी कनेक्टिविटी है. इसे गुरुग्राम के पॉश इलाकों में माना जाता है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

एमजी रोड

गुरुग्राम के सबसे खास बिजनेस सेंटर में से एक एमजी रोड माना जाता है. यहां बहुत सी टाउनशिप मौजूद है, जहां रहने वाले लोगों को जबरदस्त सुविधा मिलती हैं. इसे भी गुरुग्राम के पॉश एरिया में गिना जाता है. यह डीएलएफ साइबर सिटी, NH8 और गोल्फ कोर्स रोड से जुड़ा हुआ है. जिस कारण यहां घर और प्रॉपर्टी खरीदना काफी महंगा साबित होता है. इसके नजदीक ही सरस्वती विहार, मारुति विहार और हेरीटेज सिटी जैसे इलाके स्थित हैं.

गोल्फ कोर्स रोड

गुरुग्राम के सबसे महंगे इलाकों में से एक गोल्फ कोर्स रोड माना जाता है. स्कूल, हॉस्पिटल, शॉपिंग मॉल से लेकर तमाम सुविधाएं यहां मौजूद हैं. इसके अलावा कई बड़ी कंपनी का ऑफिस भी यहां है. इस इलाके की कीमत ज्यादा होने का कारण यह भी है कि यह अरावली रेंज में आता है. जिस कारण यहां पर माहौल काफी शांतिपूर्ण है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts