दिल्ली को बाईपास करते हुए गुरुग्राम- नोएडा के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, फटाफट देखें रूट और स्टेशनों के नाम

गुरुग्राम | हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम और UP के नोएडा के बीच सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में एक और अच्छी खबर सामने आई है. NCRTC एक नई रैपिड रेल प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुटा है, जो इन दोनों शहरों के बीच आवागमन को बेहद आसान बना देगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर दोनों शहरों के बीच का सफर मात्र 38 मिनट में पूरा हो सकेगा.

Rapid Train

यह रहेगा रूट

प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर गुरुग्राम के इफको चौक से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के सुरजपुर तक जाएगा. यह रूट दिल्ली को पूरी तरह बाईपास करते हुए गुरुग्राम और नोएडा को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. NCRTC ने इस प्रोजेक्ट की DPR तैयार कर हरियाणा सरकार को सौंप दी है. इस डीपीआर के मुताबिक यह कॉरिडोर NCR के कई प्रमुख हिस्सों से होकर गुजरेगा, जिससे न केवल ट्रैफिक दबाव कम होगा बल्कि यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा.

इस रैपिड रेल प्रोजेक्ट की एक और खास बात यह होगी कि यह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट को जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी देगा. इससे हवाई यात्रियों को दोनों एयरपोर्ट के बीच आवागमन करना आसान हो जाएगा. एयरपोर्ट के बीच तेज और भरोसेमंद रेल कनेक्शन से एनसीआर की पहचान एक आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब के रूप में और ज्यादा मजबूत होगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इन जगहों पर प्रस्तावित स्टेशन

6 स्टेशनों वाले इस रूट पर ट्रेन सेक्टर- 54 से होते हुए फरीदाबाद के बाटा चौक और इसके बाद सेक्टर 85- 86 के इंटर सेक्शन से गुजरते हुए नोएडा के सेक्टर- 142 और 168 की ओर बढ़ते हुए सुरजपुर तक जाएगी. यह रूट औद्योगिक क्षेत्र, आईटी हब और रिहायशी इलाकों को जोड़ते हुए लोगों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का एक तेज रफ्तार विकल्प उपलब्ध कराएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.