गुरुग्राम में सड़कों की अड़चन होगी खत्म, HSVP का प्लान तैयार; लोगों को मिलेगी राहत

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सड़कों की अड़चन अब खत्म होने वाली है. इसके लिए मुख्य सचिव के निर्देश पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने समिति का गठन भी कर लिया है. इसका काम भूमि संबंधी बाधाओं की पहचान करना और राजस्व संबंधी सभी डिटेल्स के साथ मानचित्र पर दर्शना होगा. जिन जमीनों पर कोई कोर्ट केस आदि चल रहा है, उन स्थानों की कानूनी स्थिति भी इस पर दर्शाई जाएगी. इसके अलावा कहीं सड़क पूरी नहीं हो पा रही है या सेक्टर की सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है, वह भी इस पर दर्शाया जाएगा.

Smart Sadak Road

अपनाया जाएगा ये तरीका

इसके अलावा 13 सेक्टर की 30 मुख्य सड़कों की अड़चन को भी दूर किया जाएगा. बीते सप्ताह शहर के एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के गठन का निर्णय लिया गया. इस दौरान जिले की विभिन्न सेक्टरों की सड़कों के निर्माण को लेकर मंथन किया गया. इस दौरान फैसला लिया गया कि सड़कों की अड़चन की स्पष्ट तस्वीरों से लेकर भूमि के टुकड़ों के खसरा नंबरों तक को मैप पर दर्शाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम की यूनिटेक हार्मनी को मिला फाइनल कम्पलीशन सर्टिफिकेट, 400 परिवारों को राहत

इस कारण रुका है काम

बता दें कि शहर में कई सड़कों का काम भूमि अधिग्रहण के मामलों के कारण रुका हुआ है, कुछ सड़कों का काम भूमि के मुआवज़ों के भुगतान को लेकर और कुछ का भूमि के कब्ज़ों को लेकर रुका हुआ है. HSVP के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि GMDA की राजस्व टीम, भूमि अधिग्रहण कार्यालय के नायब तहसीलदार एक और दो, एचएसवीपी, डीटीसीपी के अधिकारी तथा संबंधित संपदाओं के एचएसवीपी अधिकारियों को इस कमेटी में शामिल किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts