दिल्ली- जयपुर हाईवे पर जाम से मिलेगी मुक्ति, बिलासपुर में बनेंगे 2 स्मार्ट व्हीकल अंडरपास

गुरुग्राम | जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक नया कदम उठाया गया है. हरियाणा के गुरुग्राम- जयपुर हाईवे NH- 48 पर बिलासपुर में 3 स्पैन फ्लाईओवर के साथ 2 स्मार्ट व्हीकल अंडरपास (एसवीयूपी) भी बनाए जाएंगे. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का दावा है कि फ्लाईओवर का निर्माण अक्टूबर और नवंबर तक पूरा हो जाएगा. दूसरी तरफ निर्माण कंपनी वेल्किन ने यहां बुनियादी ढांचे का निर्माण शुरू कर दिया है.

underpass

12 करोड़ से जाम से मिलेगी राहत

बिलासपुर में फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इससे हाईवे पर लोगों को बिलासपुर चौक पर जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा. पटौदी से तावडू जाने वाले लोगों को भी हाईवे पार करने में मदद मिलेगी. बिलासपुर चौक से प्रतिदिन करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं. यह एक ऐसा जंक्शन है, जहां जयपुर, नीमराणा, बहरोड़, शाहजहाँपुर, भिवाड़ी, खुशखेड़ा बावल, रेवाडी, धारूहेड़ा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाला यातायात पटौदी, झज्जर, रोहतक, हिसार, जींद होते हुए पंजाब की ओर जाता है.

इसके अलावा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, आगरा, गुड़गांव- दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल से आने वाला ट्रैफिक जयपुर, झज्जर, रोहतक, हिसार, जींद और पंजाब की ओर जाता है. यह दिल्ली से जयपुर का मुख्य मार्ग है. कुल मिलाकर यह चौक हरियाणा के साथ- साथ यूपी, राजस्थान और पंजाब के यातायात को देश के अन्य शहरों से जोड़ने वाला मुख्य जंक्शन है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

NHAI अधिकारी ने कही ये बात

फ्लाईओवर की कुल लंबाई 650 मीटर होगी. इसे 3 स्पैन में बनाया जाएगा. इससे किसी भी दिशा से आने वाला ट्रैफिक बिना रुके आराम से अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेगा. दोनों तरफ 7- 7 मीटर का बेस बनाया जाएगा. पहला स्पैन 20 मीटर, दूसरा और मुख्य स्पैन 30 मीटर और तीसरा स्पैन भी 20 मीटर का होगा. सतह के लिए सात मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनाई जाएगी- अजय आर्य, NHAI के परियोजना निदेशक

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.