गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे और NH- 48 से जुड़ाव होगा आसान, दोबारा बनेगी 3 किलोमीटर लंबी यह सड़क

गुरुग्राम | हरियाणा में साईबर सिटी गुरुग्राम में सड़क नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने सेक्टर- 83 और 84 को विभाजित करने वाली मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण की योजना बनाई है. करीब 3 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के निर्माण पर 32 करोड़ रूपए लागत राशि खर्च होगी. इसके निर्माण से आसपास लगते सेक्टरों और सोसायटी के लोगों को फायदा पहुंचेगा.

Dwarka

यह सड़क NPR का हिस्सा

यह सड़क मार्ग नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड (NPR) का हिस्सा है. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की पूर्व योजना के तहत NPR रूट पर द्वारका एक्सप्रेसवे तैयार होना था, क्योंकि ये एक तरफ दिल्ली के द्वारका, तो दूसरी तरफ दिल्ली- जयपुर हाईवे पर गांव खेड़की दौला के पास जुड़ती है.

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना बनाई, तो इस एक्सप्रेसवे में सेंट्रल पेरिफेरल रोड को शामिल कर दिया. इस डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद GMDA प्राधिकरण की बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी के सामने रखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में शुरू हुए 10 नए नागरिक सुविधा केंद्र, अब घर के पास मिलेंगी सरकारी सेवाएं

मंजूरी मिलते शुरू होगी आगे की प्रकिया

DPR को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद इसके तहत टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. इस सड़क को दिल्ली- जयपुर हाइवे की तरफ खोल दिया जाता है, तो इससे सेक्टर- 83 और 84 में विकसित रिहायशी सोसायटियों और कालोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.