सोहना शहर को अवैध अतिक्रमण से मिलेगा छुटकारा, इन जगहों पर बनेंगे नए पार्किंग स्थल

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सोहना शहर को अवैध अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने की तैयारियां शुरू हो गई है. नगर परिषद् सोहना ने शहरवासियों को इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए 4 प्रमुख जगहों पर पार्किंग स्थल विकसित करने की योजना बनाई है और नई साल से इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया जाएगा.

Parking Car Gadi

सोहना में अतिक्रमण बड़ी बाधा

शहर के पुराने बाजार इलाके और सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण अवैध रूप से खड़े वाहन सुगम ट्रैफिक संचालन में एक बड़ी रूकावट पैदा कर रहे हैं. आलम यह है कि नगर परिषद कार्यालय के बाहर ही सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है, जिससे खुद परिषद अधिकारियों की गाड़ियां भी कार्यालय तक नहीं पहुंच पाती है.

सिविल अस्पताल रोड, चुंगी नंबर- 1, शहीद भगत सिंह मार्ग और बस स्टैंड सड़क मार्ग पर पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े रहते हैं, जो ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बनते हैं. ऐसे में शहरवासियों को इस परेशानी से बचाने के लिए नगर परिषद ने पार्किंग स्थल विकसित करने के लिए चार प्रमुख जगहों को चिह्नित किया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इन जगहों पर बनेंगे पार्किंग स्थल

  • पुराना बस स्टैंड: खाली पड़े परिसर का इस्तेमाल वाहन पार्किंग के लिए किया जाएगा.
  • अग्रसेन मार्ग: बिजली निगम के 33 kVA कार्यालय के साथ परिषद की दुकानों के सामने वाली खाली जगह पर पार्किंग एरिया बनाया जाएगा.
  • राजीव गांधी पार्क: पार्क के सामने खाली पड़ी जमीन को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.
  • पुराना तहसील परिसर: पुराना तहसील परिसर में पार्किंग स्थल विकसित करने के लिए मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है. इसे सड़क के स्तर से ऊपर उठाया जाएगा ताकि बारिश में जलभराव न हो और वाहन चालक बिना किसी परेशानी के अपनी गाडियां खड़ी कर सकें. इस परिसर के तैयार होने पर वाहन चालकों को शहर के बीचोंबीच पार्किंग स्थल के रूप में एक बड़ी सुविधा का लाभ मिलेगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.