Viral Video: हरियाणा में शख्स ने टैक्सी के रूप में दौड़ा दी महंगी लग्जरी गाड़ी, देखने वालों के उड़े होश

गुरुग्राम, Viral Video | आजकल सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है. ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जो किसी भी शख्स को रातो- रात फर्श से अर्श और अर्श से फर्श तक पहुंचा सकता है. पता नहीं कब- कौन सी छोटी सी हरकत कैमरे में कैद हो जाए और वह वायरल हो जाए. ऐसा ही एक नजारा हरियाणा के गुरुग्राम शहर की सड़कों पर नजर आया.

Viral Video

गुरुग्राम जैसे शहर में एक से बढ़कर एक लक्जरी गाड़ियां दौड़ती नजर आती रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में जो गाड़ी दिखाई दे रही है वह लग्जरी तो है ही. इसके अलावा, इसमें एक और अजीब चीज देखने को मिली. इसे देख कर सबके होश उड़ गए. यह वीडियो हाथों- हाथ वायरल हो गया और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

टैक्सी की तरह इस्तेमाल हो रही लग्जरी गाडी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हरियाणा के गुरुग्राम जिले का बताया जा रहा है. वीडियो में एक डिफेंडर गाड़ी दिखाई दे रही है जिसे काफी लग्जरी और महंगी गाड़ी माना जाता है. सड़क पर फर्राटे भर रही इस लग्जरी गाड़ी की नंबर प्लेट ने सबका ध्यान खींच लिया. दरअसल, इसकी नंबर प्लेट सफेद नहीं बल्कि पीले रंग की लगी हुई है. इसका मतलब यह हुआ कि इस गाड़ी को टैक्सी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अमूमन टैक्सी के नंबर प्लेट का रंग पीला ही किया जाता है. इसे देखकर ही हर कोई हैरान है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

लोग कमेंट करके ले रहे मजे

इंस्टाग्राम पर drivewithabhi नाम के अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा गया है ‘यो हरियाणा है प्रधान’. वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये 5 स्टार और 7 स्टार में इस्तेमाल होती है.” दूसरे ने लिखा, “भाई अपनी कंपनी के नाम ली होगी टैक्स बचाने के लिए.” वहीं तीसरे यूज़र ने लिखा, “हरियाणा वालों का बस नहीं चलता, नहीं तो जहाज पर भी पीली नंबर प्लेट लगवा दें.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek (@drivewithabhi)

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts