हांसी में ग्राम पंचायत खातों का PNB में सेंट्रलाइजेशन, शुरू हुई नई व्यवस्था

हांसी | हरियाणा के नए जिले हांसी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिले की सभी ग्राम पंचायतों के बैंक खातों को अब पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में ट्रांसफर कर दिया गया है. बैंक की सेंट्रलाइजेश प्रक्रिया के तहत कंवारी स्थित पीएनबी शाखा में सभी पंचायतों के खाते खोले गए हैं. प्रशासन ने सभी सरपंचों को जल्द से जल्द अपने- अपने ग्राम पंचायत खातों की केवाईसी पूरी करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि बिना केवाईसी के सरकारी बजट और विकास कार्यों के लिए जारी होने वाली ग्रांट में देरी हो सकती है.

Punjab National Bank PNB

कई मामलों में बजट रुकने की भी संभावना जताई गई है. इसी वजह से कई गांवों के सरपंच बीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर अपने खातों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करते नजर आए.

करवाएं PNB में ट्रांसफर

सेंट्रलाइजेशन के तहत हांसी, नारनौंद और बास क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के खाते अब कंवारी स्थित पीएनबी शाखा से जोड़े गए हैं. हालांकि, कुछ सरपंचों ने यह भी सवाल उठाया कि उनके गांव से कंवारी शाखा काफी दूर है जिससे परेशानी हो रही है. इस पर बैंक और प्रशासन की ओर से बताया गया कि सरपंच एक सामान्य आवेदन देकर अपने पंचायत खाते को नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक शाखा में ट्रांसफर करवा सकते हैं जिससे बैंकिंग कार्यों में आसानी होगी और बार- बार दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जल्दी करें प्रक्रिया पूरी

नई प्रणाली के तहत सभी खातों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग संभव होगी जिससे सरकारी धन के उपयोग पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी. बैंक कर्मचारियों की टीम बीडीपीओ कार्यालय में ही मौजूद है और सरपंचों की केवाईसी प्रक्रिया वहीं पूरी कराई जा रही है. अग्रणी बैंक अधिकारी एलडीएम ने सभी सरपंचों से अपील की है कि वे जरूरी दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें. उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों को अपना खाता नजदीकी शाखा में स्थानांतरित करना है वे आवेदन देकर यह सुविधा ले सकते हैं.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.