HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

चंडीगढ़ | हरियाणा के दसवीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बता दिया जाए कि हरियाणा बोर्ड (HBSE) दसवीं का परिणाम आज घोषित कर सकता है. इससे पहले 12 वीं का रिजल्ट 15 जून को घोषित किया जा चुका है.

HBSE

ऐसे करें रिजल्ट चेक

स्टेप-1 सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.

स्टेप-2 होमपेज पर ‘एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022’ पर क्लिक करें.

स्टेप -3 इसके बाद आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

स्टेप-4 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

स्टेप -5 अपना परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

पास करने के लिए आवश्यक नंबर

हर बोर्ड की तरह हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में भी पासिंग मार्क्स 33 फीसदी है. छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंक प्राप्त करने होंगे. एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वालों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. कंपार्टमेंट में फेल होने वालों को फेल माना जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.