NMMS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, 15 अक्टूबर तक करें अप्लाई; इस तारीख को होगा एक्जाम

भिवानी | राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) छात्रवृत्ति के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. इस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो रही है. योजना के तहत, योग्य विद्यार्थी हरियाणा बोर्ड भिवानी (HBSE) और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे. सभी विद्यार्थी 8 सितंबर से 15 अक्टूबर तक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर पाएंगे.

Job Exam Student Collage 1

30 नवंबर को होगी लिखित परीक्षा

इस छात्रवृत्ति के लिए सरकारी स्कूलों और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी ही पात्र होंगे. छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन होगा. यह परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रत्येक महीने 1 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी.

2 चरणों में होगा परीक्षा का आयोजन

इस छात्रवृत्ति के लिए पूरे प्रदेश से आवेदन प्राप्त होंगे जिनमें से 2,337 पात्र विद्यार्थियों को चयनित किया जाएगा. यह अनिवार्य है की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाला विद्यार्थी राजकीय या अनुदान प्राप्त स्कूल का हो. विद्यार्थी ने सातवीं कक्षा भी सरकारी या अनुदान प्राप्त स्कूल से ही पास की होनी चाहिए. परीक्षा 2 चरणों में आयोजित होगी. पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा CET 2025, स्कोर कार्ड में रेड लाइन वालों के लिए बड़ा ऐलान; फिर होगी बायोमेट्रिक

हर सवाल के लिए होगा 1 अंक

इसमें 90 प्रश्न होंगे और सभी 1- 1 अंक के रहेंगे. दूसरे चरण में सामान्य परीक्षा का आयोजन होगा. इसमें भी 90 प्रश्न होंगेऔर हर सवाल 1 अंक का होगा. इसमें सामाजिक विज्ञान, क गणित और विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को विभिन्न जिलों में किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.