NMMS योजना के लिए 15 अक्टूबर तक करें आवेदन, हर महीने मिलेगी हजार रुपए की स्कॉलरशिप

भिवानी | यदि आप 8वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं. आर्थिक रूप से कमजोर हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत कारगर साबित होने वाली है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) की तरफ से राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा का ऐलान किया गया है. इस योजना के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.

Scholarship

15 अक्टूबर तक करें अप्लाई

स्कॉलरशिप के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को होगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है. जो भी विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. यह स्कीम प्रतिभाशाली और जरूरतमंद छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने में काफी लाभकारी सिद्ध होगी. अगर इस योजना के बारे में बात करें, तो एनएमएमएस (NMMS) स्कीम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की तरफ से चलाई जाती है.

मिलेगी हजार रुपए की स्कॉलरशिप

इसका मुख्य लक्ष्य सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे प्रतिभाशाली बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस स्कीम के तहत, पूरे हरियाणा से 2337 पात्र विद्यार्थियों को सेलेक्ट किया जाएगा. सिलेक्ट किये गए छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति माह ₹1000 की स्कॉलरशिप दी जाएगी. इस राशि की मदद से वह अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख पाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग, इस बार चंडीगढ़ नहीं बल्कि इस शहर में होगी आयोजित

 इस प्रकार करें आवेदन

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार और उपाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि यह परीक्षा उन छात्रों के लिए एक शानदार मौका है जो अपनी मेहनत और योग्यता के जरिये आगे बढ़ना चाहते हैं. इस योजना में आवेदन करने के लिए छात्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जा सकते हैं.

आवेदन करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान 

यदि आपको आवेदन करते समय कोई समस्या आती है, तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर 0124- 4066243 पर संपर्क कर सकते हैं. या ummshelpline@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं. योजना में आवेदन करने के लिए आप वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हो. छात्र सरकारी या सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूल में पढ़ता हो. छात्र ने सातवीं कक्षा सरकारी स्कूल से पास की हो.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.