चेयरमैन ने दी हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित जरूरी अपडेट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं. 25 फरवरी से 12वीं एवं 26 फरवरी से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थी. परीक्षाओं के लिए पूरे राज्य में 1431 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. फिलहाल, इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे करीबन 5.66 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बता दें हैं कि बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा की तरफ से रिजल्ट को लेकर एक बड़ी अपडेट दी गई है.

Result

परीक्षा खत्म होते ही शुरू होगी मार्किंग

अध्यक्ष द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मई के दूसरे हफ्ते में परिणामों को जारी कर दिया जाएगा. इस बार भी बोर्ड की तरफ से पहले 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) का रिजल्ट जारी किया जाएगा ताकि छात्रों को कॉलेज दाखिले में किसी भी प्रकार की देर न हो. बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 20 मार्च को 10वीं की परीक्षाएं खत्म होने जा रही है. परीक्षा के खत्म होते ही मार्किंग शुरू होगी. उत्तर पुस्तिकाओं पर ‘सीक्रेसी कोड’ लगाने का काम तेज गति से चल रहा है.

यह भी पढ़े -  16 अफसरों के विभाग बदले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी; हरियाणा सरकार ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

पहले जारी होगा 12वीं कक्षा का रिजल्ट

उन्होंने आगे बताया कि कोशिश रहेगी कि मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट की घोषणा कर दी जाए. 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) क्लास में रिजल्ट व नंबर ज्यादा अहम होते है क्योंकि बच्चों को दूसरे यूनिवर्सिटी या कॉलेज में एडमिशन लेना होता है. अन्य परीक्षाओं में भी मार्कसीट के नंबर अपलोड करने होते हैं. प्रयास किया जा रहा है कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी हो. उसके बाद, 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.