हरियाणा में सरकारी स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, देखें टाइमटेबल

जींद | हरियाणा में जल्द ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन होगा. इसे लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा (HBSE) के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम लेटर जारी किया है. जारी किए गए लेटर के मुताबिक चौथी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होगी व 31 अक्टूबर तक चलेंगी.

School Student

24 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेंगी परीक्षाएं

9वीं से 12वीं कक्षा तक की परीक्षाएं 24 अक्टूबर से शुरू होकर छह नवंबर तक आयोजित की जाएगी. निदेशालय की तरफ से निर्देशित किया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षा की डेटशीट अपने अधीनस्थ विद्यालय मुखियाओं के साथ शेयर करते हुए परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करें.

इस प्रकार रहेगा परीक्षाओं का शेड्यूल

24 अक्टूबर को चौथी कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा होगी, 25 को हिंदी, 27 को गणित व 28 अक्टूबर को इंवीएस विषय की परीक्षा होगी. वहीं, पांचवीं कक्षा की 24 अक्टूबर को अंग्रेजी, 25 को हिंदी, 27 को गणित, 28 को ईवीएस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. छठी कक्षा के लिए बात करें तो 24 अक्तूबर को छठी कक्षा की सामाजिक विज्ञान, 25 अक्टूबर को गणित, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 29 को संस्कृत, पंजाबी उर्दू, 30 को विज्ञान व 31 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व एकीकल्चर विषय की परीक्षा आयोजित होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 10 मई को वेतन सहित अवकाश की घोषणा, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ

वहीं, सातवीं कक्षा की पहली परीक्षा 24 अक्टूबर को हिंदी की होगी, आगे 25 को ड्राइंग म्यूजिक होम साइंस एवीकल्चर विषय की परीक्षा होगी. इसके अतिरिक्त, 27 को अंग्रेजी, 28 को विज्ञान, 29 को गणित, 30 को संस्कृत पंजाबी/ उर्दू व 31 को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. 24 सितम्बर को आठवीं कक्षा की ड्राइंग म्यूजिक होम साइंस एग्रीकल्चर की परीक्षा होगी, 25 को विज्ञान, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को अंग्रेजी, 30 को सामाजिक विज्ञान व 31 को संस्कृत/ पंजाची/ उर्दू विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.