मेघालय शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर हरियाणा में डिजिटल होगी पढ़ाई, QR कोड स्कैन करते ही सामने होगा प्रश्न का उतर

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने नए सत्र से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. दरअसल HBSE अब नए सत्र से स्मार्ट पुस्तकों को लागू करने जा रहा है. यह पहल मेघालय शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर शुरू की जा रही है. इन स्मार्ट पुस्तकों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक प्रश्न के साथ QR कोड दिया जाएगा.

Digital Board School Student

QR कोड से छात्र समझ सकते है प्रश्न

किसी भी प्रश्न को समझने में कठिनाई होने पर छात्र उस QR कोड को स्कैन कर सीधे अपने मोबाइल पर संबंधित पाठ का वीडियो लेक्चर देख सकेंगे. इससे उन्हें शिक्षक पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होगी और वे स्वयं भी पढ़ाई कर सकेंगे. इससे विद्यार्थियों को काफी हद तक सहायता मिलेगी.

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इन स्मार्ट पुस्तकों के साथ वर्चुअल लैब की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे विद्यार्थी तकनीकी गतिविधियों, इंटरनेट और AI से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. फिलहाल इन पुस्तकों का प्रकाशन कार्य अंतिम चरण में है.

त्रिभाषीय फार्मूला लागू

नए सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2010 के तहत त्रिभाषीय फार्मूला भी लागू होगा. कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी के साथ संस्कृत, पंजाबी या उर्दू में से एक भाषा पढ़नी होगी. अब छात्रों का मूल्यांकन 5 की बजाय 6 विषयों के आधार पर किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, Super- 100 में बढ़ीं इतनी सीटें; आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

बोर्ड ने प्रदेश के 8 विशेष विद्यालयों में पढ़ रहे मूक-बधीर यानि सुनने और बोलने में असमर्थ बच्चों के लिए भी अलग पठन-पाठन योजना लागू करने का निर्णय लिया है. इन बच्चों को भाषा का चुनाव करने की आजादी होगी. उनके लिए इंडियन साइन लैंग्वेज को पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें पढ़ाई में सुविधा मिल सके. इस तरह HBSE डिजिटल और आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.