HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड इतने बजे जारी करेगा 10वी का रिजल्ट

चंडीगढ़, HBSE 10th Result 2022 | एचबीएसई ने परिणाम घोषित करने की तारीख की पुष्टि कर दी है. बोर्ड ने आज सुबह एक आधिकारिक घोषणा में कहा कि कक्षा 10वीं के परिणाम आज जारी किए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, HBSE के चेयरमैन जगबीर सिंह आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करेंगे. छात्रों के लिए ऑनलाइन लिंक शाम 5 बजे सक्रिय होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट (BSEH 10th Results 2022) ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर रोल नंबर की मदद से चेक कर सकेंगे.

hbse bseh haryana board

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर ‘एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022’ पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद, आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  5. अपना परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.
यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया PST कार्यक्रम, ऐसे करें अपना नाम चेक

पास होने के लिए आवश्यक नंबर

हर बोर्ड की तरह हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में भी पासिंग मार्क्स 33 फीसदी है. छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंक प्राप्त करने होंगे. एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वालों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. कंपार्टमेंट में फेल होने वालों को फेल माना जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.