HBSE Board: 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, 19 और 20 जून को मिलेंगे सर्टिफिकेट

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) से इस बार 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है. बोर्ड द्वारा 19 और 20 जून को सभी पात्र विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे. मार्च 2025 में आयोजित 12वीं वार्षिक परीक्षा के विद्यालयी, गुरुकुल और विद्यापीठों के परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र, कंपार्टमेंट/ अनुत्तीर्ण कार्ड और माइग्रेशन सर्टिफिकेट सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) के कार्यालयों में भेजे जा रहे हैं.

BSEH Haryana Board

कार्यालय से मिलेंगे सर्टिफिकेट

बोर्ड प्रवक्ता ने जानकारी दी कि प्रदेश के सभी 12वीं के विद्यालयी, गुरुकुल और विद्यापीठ परीक्षार्थी अपने प्रमाण पत्र, कंपार्टमेंट/ अनुत्तीर्ण कार्ड और माइग्रेशन प्रमाण पत्र 19 जून को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक और 20 जून को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. यदि किसी विद्यार्थी को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कोई परेशानी आती है, तो वह 20 जून के बाद बोर्ड मुख्यालय से भी प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, 800 करोड़ से मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

लाखों छात्रों ने लिया था हिस्सा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इस बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 13 मई को घोषित किया गया था. यह परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts