हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं- 12वीं की रद्द परीक्षाओं का फिर से होगा आयोजन, सामने आई नई तारीख

भिवानी | हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की रद्द परीक्षाओं के लिए नई तारीखों की घोषणा कर दी है. अब 10वीं कक्षा के रद्द विषयों की परीक्षा 25 मार्च को आयोजित की जाएगी जबकि 12वीं कक्षा की रद्द परीक्षाएं 30 और 31 मार्च को होगी.

School

परीक्षाओं का समय

इन सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहेगा. परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे कम से कम 30 मिनट पहले यानि 12 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं. इसके बाद, प्रवेश नहीं दिया जाएगा. बोर्ड के अनुसार, इन दोबारा निर्धारित परीक्षाओं में कुल 968 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिन विषयों की परीक्षा पहले रद्द हो गई थी, उन्हें अब नए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा.

नए परीक्षा केंद्र

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जिला चरखी- दादरी के परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला- 02 की गणित विषय की 26 फरवरी की रद्द हुई परीक्षा अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काठ मंडी, चरखी दादरी- 02 (B- 1) में आयोजित होगी. जींद के परीक्षा केंद्र PSPM वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झमोला की 28 फरवरी को रद्द हुई हिंदी परीक्षा अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना- 01 (B- 1) में 25 मार्च को आयोजित होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में समर वेकेशन की घोषणा, फटाफट जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

झज्जर के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडरावन की इतिहास और जीवविज्ञान विषय की 6 मार्च को रद्द हुई परीक्षा अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर- 04 (B-1) में आयोजित होगी. 12वीं परीक्षा के रद्द विषयों की पुनः परीक्षा 30 और 31 मार्च को होगी. इसके लिए चरखी- दादरी के परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा- 03 (B -1) पर हुई रसायन विज्ञान की परीक्षा 30 मार्च और कंप्यूटर सांइस की परीक्षा 31 मार्च को आयोजित होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.