हरियाणा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं का रिजल्ट, भिवानी की दीपिका बनीं स्टेट टॉपर; फटाफट इस तरीके से करें चेक

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. बोर्ड चेयरमैन डॉ पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि इस बार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2 लाख 76 हजार 640 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 47 हजार 860 स्टूडेंट्स पास हुए. कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम का पास प्रतिशत 89.6% रहा है.

Girl Students Pass Result

HBSE चेयरमैन डॉ पवन कुमार ने बताया कि कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में ग्रामीण आंचल के छात्रों ने बाजी मारी है. ग्रामीण आंचल के छात्रों का पास प्रतिशत 90.25% और शहरी आंचल के छात्रों का पास प्रतिशत 87.94% रहा है, यानि ग्रामीण आंचल के स्टूडेंट्स का रिजल्ट शहरी आंचल के स्टूडेंट्स से 2.31% बेहतर रहा है.

भिवानी की बेटी बनी स्टेट टॉपर

उन्होंने बताया कि भिवानी जिले की बेटी दीपिका कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक लेकर पूरे हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया है. 4 स्टूडेंट्स दूसरे नंबर पर और 11 स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहें हैं.

पास प्रतिशतता के आधार पर प्रदेश में चरखी दादरी जिला पहले स्थान पर रहा है जबकि दूसरे पर जींद और तीसरे स्थान पर महेंद्रगढ़ जिला रहा. नूंह जिले का रिकॉर्ड सबसे खराब रहा है. चेयरमैन ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षार्थियों को पुन: जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा बोर्ड 12वी कक्षा का रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक

इस तरह चेक करें रिजल्ट

  • कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें.
  • कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल (एग्जाम टाइप-रेगूलर या प्राइवेट, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, पांच नंबर का कैप्चा) दर्ज करें.
  • सब्मिट पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा, सेव कर प्रिंट निकाल लें.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.