जिस हस्पताल का तीन दिन पहले मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन,उसी हस्पताल में तीन कोरोना मरीजों की मौत

हिसार । दो दिन पहले हिसार में 500 बेड के चौधरी देवीलाल संजीवनी हस्पताल का उद्घाटन करके हरियाणा के मुख्यमंत्री वाहा वाही लूट रहे हैं,उसी हस्पताल में वेंटिलेटर ना मिलने पर तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई. इस हस्पताल का उद्घाटन 16 मई को हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने किया था लेकिन जल्दबाजी में किये गए इस उद्घाटन में मेडिकल सुविधाओं का टोटा साफ देखने को मिला.

corona

जानकारी के मुताबिक एक मरीज 16 जबकि दूसरा मरीज़ 18 मई को हस्पताल में दाखिल कराया गया था. ये मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. बुधवार को अचानक से तबीयत बिगड़ने पर डाक्टरों ने इन्हें वेंटिलेटरो वाले हस्पताल में जाने के लिए बोला. इससे पहले कि ये वहां पहुंच पाते,इनकी मृत्यु हो गई.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.