3 सगे भाईयों ने किया महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

हिसार । प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है. ताज़ा घटनाक्रम नारनौंद क्षेत्र का है, जहां तीन सगे भाइयों द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस गहराई से मामले की छानबीन कर रही है.

rape

पीड़ित महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह रात को अपने घर पर सो रही थी. अचानक गांव के ही तीन सगे भाई उसके घर घुसे और उनमें से एक ने उसको दबोच कर मुंह में कोई नशीला पदार्थ डाल दिया. इसके कुछ देर बाद ही मैं बेहोश हो गई और तीनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया.

मामले की सूचना पुलिस को दी

सुबह बेहोशी हटने के बाद पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया. उसके बाद इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी तीनों भाईयों के खिलाफ दुष्कर्म,जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

तीनों आरोपी फरार

फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.