शर्मनाक: हिसार में 60 वर्षीय रिटायर्ड टीचर 19 वर्षीय शिष्या से पांच साल से कर रहा था दुष्कर्म

हिसार । सोचिए जब शिक्षा का ज्ञान देने वाले ही अनैतिक कार्य करे तो क्या हो. हिसार से एक ऐसा ही वाकया सामने आया है जहां उपमंडल के एक गांव में गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया गया है. यहां सरकारी स्कूल के एक ड्राइंग टीचर पर अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली नाबालिग शिष्या के साथ पांच सालों तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपित रिटायर टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित टीचर राजबीर को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Rape

प्राप्त जानकारी के अनुसार हांसी के एक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिक़ायत दर्ज करवाईं थी, जिसमें ड्राइंग टीचर पर अपहरण करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. आरोपित टीचर 2015 से जिस स्कूल में कार्यरत था,उसी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग शिष्या को अपनी हवस का शिकार बना रहा था. ये घिनौनी हरकत करीब पांच सालों से चलती आ रहा थी. अब नौकरी से रिटायर होने के बाद भी वह युवती को डराकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

पिछले दिनों रिटायर मास्टर ने बालिग हो चुकी युवती का अपहरण कर लिया और दुष्कर्म किया. युवती किसी तरह मास्टर के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को सालों की आपबीती सुनाई . जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा और सदर थाना पुलिस ने पोक्सो , एससी- एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित टीचर राजबीर को गिरफ्तार कर लिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.