वारदात: हिसार में बड़े भाई के सामने चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या, मौके पर ही मौत

हांसी । हिसार जिले के एक गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते एक युवक की उसके बड़े भाई के सामने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना हांसी के पास स्थित गांव ढाणा कलां में सोमवार सुबह की बताई जा रही है. सुबह घर से घूमने के लिए निकले 26 वर्षीय दीपक की गांव के ही तालाब पर चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही अंतराल के बाद आरोपी गांव के ही अनुप को गिरफ्तार कर लिया.

hisar murder news
मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने भाई नवीन के साथ सुबह करीब 9 बजे घर से घूमने के लिए निकला था. पुलिस को दिए बयान में नवीन ने बताया कि उसका भाई तालाब के किनारे बैठा हुआ था और वह दूसरी तरफ घूम रहा था. इसी दौरान दीपक के तेज चीखने की आवाज आई तो उसने देखा कि गांव का ही युवक अनूप उसके भाई पर चाकू से एक के बाद एक वार कर रहा था.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

उसे देखते ही आरोपी वहां से भाग गया. इसके बाद उसने आनन-फानन में सूचना परिवार को दी व चाचा का लड़का मौके पर पहुंचा. लेकिन तब तक खून अधिक मात्रा में बहने के कारण दीपक की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव पुलिस फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया. पुलिस ने भाई दीपक के बयान पर कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक अनूप को कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.